कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शनिवार रात बच्चों के विवाद के बाद दो समुदाय के बीच हुए पथराव के मामले में सोमवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
नागफनी थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागफनी के बारादरी के सराय हुसैनी बेगम कबाब वाली गली निवासी शहबाज अली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त अक्षित रोहेला के साथ जा रहा था।
रास्ते में दर्जियान मोहल्ले के पास सराय खालसा निवासी जुबैर व दौलतबाग निवासी फिरोज उर्फ मिम्मी, फरमान और छोटू उर्फ सिस्टम मिले और उन्होंने अभद्रता की। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के केस दर्ज किया गया है।