फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पांच की रिश्वत लेने वाली महिला दरोगा पहुंची कोर्ट, जमानत अर्जी खारिज, डिलारी थाने का मामला

Tue, 12 Dec 2023 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

डिलारी थाने में तैनात महिला दरोगा ने केस के सिलसिले में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। उसे एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तब से आरोप महिला दरोगा जेल में है। 
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिलारी थाने में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई महिला महिला दरोगा पिंकी शर्मा की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट प्रण विजय सिंह की अदालत ने खारिज कर दी। डिलारी के बढेरा निवासी हसमत अली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की गई शिकायत में बताया था कि उनके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


तीन नवंबर की शाम छह बजे डिलारी थाने की दरोगा पिंकी शर्मा ने फोन कर उनसे मिलने के लिए कहा। छह नवंबर को थाने पहुंचकर उसने दरोगा से मुलाकात की। दरोगा पिंकी शर्मा ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। हसमत ने इसके लिए समय मांगा। दिवाली के बाद पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये देने की बात कही।

इस शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से ट्रैप टीम बनाई गई। इस टीम ने 20 नवंबर को दरोगा पिंकी शर्मा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने दरोगा पिंकी शर्मा को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दरोगा की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई। सरकारी वकील पंकज महंत ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने पिंकी शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें