जांच में पता चला कि पिता ने रखा था बच्ची का शव
चंदौसी आरपीएफ के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार के मुताबिक उनकी टीम ने इस मामले की जांच की। उनका कहना है कि आरपीएफ टीम ने उस बच्ची को एक दंपती के साथ बबराला रेलवे स्टेशन के पास एक मंदिर में देखा था।
एक दिन पहले भी बच्ची के सिर पर चोट थी और वह दूध नहीं पी रही थी। मंगलवार सुबह वही व्यक्ति बच्ची को गोद में लेकर बबराला स्टेशन से ट्रेन में चढ़ता दिखा। आरपीएफ ने पूछा तो उसने कहा कि मेरी बच्ची है, इलाज कराने ले जा रहा हूं। अब जीआरपी व आरपीएफ की टीमें उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई हैं।
पड़ताल के मुताबिक एक व्यक्ति बच्ची को गोद में लेकर किसी पिछले स्टेशन से ही ट्रेन में चढ़ा था। उसने खुद को बच्ची का पिता बताया। हालांकि चंदौसी स्टेशन पर पुलिस पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिला। टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। - आशुतोष शुक्ला, एसपी रेलवे