पाकबड़ा थाना क्षेत्र में निर्यातक रोहित सूरी के बेटे माधव सूरी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रकम न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने निर्यातक की तहरीर पर दो लोग नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें एक आरोपी पहले फर्म में लेवर की ठेकेदारी कर चुका है।
कटघर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रहने वाली कपड़ा कारोबारी गुरवीर सिंह ने फर्नीचर कारीगर पर 14 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कारोबारी का आरोप है कि आरोपी ने अलमारी की दूसरी चॉबी बनवाकर रकम चोरी की है।
गुरवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर में सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाला फर्नीचर कारीगर लकड़ी की अलमारी बनाने का काम कर रहा था। कारोबारी मंगलवार को शहर से बाहर गए थे। घर में पत्नी हरजीत कौर और बहू मौजूद थी। इसी दौरान कारीगर काम करने की बात कहकर घर में आ गया। इसके बाद वह अलमारी को सही करने लगा था।
इसी दौरान उसने दूसरी चाबी से खोल ली। इसके बाद वह 14 लाख रुपये चोरी कर चला गया। बुधवार सुबह गुरवीर घर लौटे और उन्होंने अलमारी चेक की तो 14 लाख रुपये गायब थे। कारोबारी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में कारीगर दिखाई दिया है। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।