फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नशे की हालत में होटल में तोड़फोड़, कर्मचारियों ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 01 Dec 2023 03:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि होटल में तोड़फोड़ करने के आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल होटल प्रबंधन की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
होटल में तोड़े गए गमले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में नशे की हालत में एक युवक ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। होटल के कर्मचारियों ने उसे पीटकर मझोला पुलिस के हवाले कर दिया। होटल प्रबंधक ने बताया कि एक स्कूटी से तीन लोग वीरवार की देर रात होटल में आए थे। स्कूटी सवारों में एक ने अत्यधिक नशे का सेवन कर लिया था।

विज्ञापन


उस समय एक शादी समारोह में आए लोग लॉबी में मौजूद थे। इस बीच आरोपी ने शोर मचाते हुए दो गमले तोड़ दिए। उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। वह दावा कर रहा था कि उसने कमरा बुक कराया है लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उसने कोई कमरा बुक नहीं कराया है।

विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी और उसके साथी को लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि अभी नशे में होने के कारण उसका सही नाम पता ज्ञात नहीं हुआ है।

युवक पर चाकू से हमला, मारपीट

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में पेट्रोल पंप कर्मी को कुछ लोगों ने बुधवार की शाम घेरकर चाकू से हमला कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। थाना कटघर के बलदेवपुरी निवासी मिथुन कश्यप ने बताया कि उसका भाई विपिन कश्यप पेट्रोल पंप पर काम करता है।

विज्ञापन


उसकी मोहल्ले के एक परिवार से रंजिश चल रही है। बुधवार को शाम करीब चार बजे विपिन ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इस बीच बलदेवपुरी में तीन लोगों ने उसको घेर लिया। आरोपियों ने विपिन के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनते ही वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने विपिन को बचाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मिथुन की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें