फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बहू ने प्रेमी के साथ मिल ससुर की हत्या की, बुजुर्ग का मोबाइल रख लिया पास, घंटी बजी तो पकड़ी गई

Mon, 16 Oct 2023 05:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि छजलैट के ढाकी निवासी कालूराम (65) चार सितंबर को शव बरामद किया गया था। इसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। पता चला है उनकी पुत्रवधू ने प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या की है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ में किसान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पुत्रवधू और प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव ढाकी निवासी वृद्ध किसान कालूराम (65) तीन सितंबर को रोज की तरह खेत पर गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की।

विज्ञापन


चार सितंबर को कालूराम का शव पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ी निवासी हरिओम के गन्ने खेत में पड़ा मिला था। तभी से पुलिस जांच कर रही थी। शुक्रवार को मृतक के छोटे बेटे राहुल सैनी ने छजलैट थाने में अपनी भाभी सुनीता और गांव के ही चमन के खिलाफ उसके पिता की हत्या का संदेह जताया था।

उसका कहना था कि चार वर्ष से भाभी के अवैध संबंध गांव के ही चमन से थे इसका पिता विरोध करते थे। चमन ने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने सुनीता व चमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कालूराम की हत्या इन्होंने गमछे से गला घोंटकर की थी। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक टीम दोनों पर लगातार नजर बनाए हुई थी। 

सुनीता के पास मोबाइल देख देवर को हुआ था शक 

तीन सितंबर को लापता हुए छजलैट के ढाकी निवासी 65 वर्षीय कालूराम का चार सितंबर को शव तो खेत से बरामद हो गया था, लेकिन उसका मोबाइल गायब था। यह मोबाइल बेटे राहुल सैनी ने अपनी भाभी सुनीता के पास देख लिया था। जिसके बाद उसे भाभी पर शक हो गया था। पुलिस का कहना है कि मोबाइल, गमछा आदि को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

छत से गिरकर प्रधान की चचेरी बहन की गई जान

कुंदरकी के गांव जैतपुर पट्टी के प्रधान जब्बार हुसैन की चचेरी बहन फरीन (20) मकान की छत से गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पहले मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार शाम में शव घर पहुंचा तो परिजन गमगीन हो गए।

परिजनों ने बताया कि फरीन कपड़े डालने के लिए छत पर डालने को गई। इस बीच मकान के लिंटर में जाल के लिए खुले हॉल से अचानक नीचे सिर के बल गिर गई, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आनन फानन उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें