भोजपुर में बेटी के प्रेम प्रसंग के कारण गांव छोड़ चुके पिता की लड़के पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पूरा परिवार पांच महीने से गांव से बाहर रह रहा था। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे पर लड़के पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी है। इसी दौरान मारपीट में युवक के पिता की मौत हो गई। परिवार इस कदर डरा सहमा था की परिवार को गांव छोड़ने पुलिस गई थी।
मामला कोर्ट में जाने के बाद जब कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी तब से युवक और युवती के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में रहा रहा है। वहीं उसके परिवार के अन्य लोग भी मुरादाबाद में ही दूसरे स्थान पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार को पांच माह बाद परिवार के लोग गांव पहुंचे थे।
पिछले पांच माह से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल आ रही थी। जिस कारण युवक के परिजन भी गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में रह रहे थे। उन्होंने पुलिस अफसरों को प्रार्थनापत्र देकर गांव में जाने की अनुमति मांगी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस उन्हें गांव में छोड़ने गई थी।
इसी दौरान फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है। एसपी देहात ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर गांव में फ्लैग मार्च किया। जिससे गांव में किसी तरह का विवाद न हो सके।
दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी दौरान अरशद हुसैन की मौत हुई है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान प्रतीत नहीं हो रहा है। संभवत: हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए। -संदीप कुमार मीना, एसपी देहात