फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime News: पथराव और फायरिंग में एक और आरोपी गिरफ्तार, नशे में कार दौड़ा रहे दो युवकों को पकड़ा

Wed, 10 Sep 2025 01:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा में हुए बवाल मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में दोनों पक्षों के 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर, ठाकुरद्वारा में नशे की हालत में कार चलाने पर दो युवकों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा पुलिस ने उमरी सब्जीपुर बवाल के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की सुबह चुनावी रंजिश को लेकर उमरी सब्जीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया की इस मामले में एक और आरोपी इस्तशाबुल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

मझोला से किशोरी लापता, तीन पर रिपोर्ट 
मझोला थानाक्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मझोला थाने में दर्ज कराए गए केस में महिला ने बताया कि छह सितंबर की दोपहर करीब एक बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी।  महिला को पता चला कि उसकी बेटी को पंजाब के मोहाली जिले के सेहूराम सास नगर निवासी संजय कुमार अपहरण कर ले गया है। इसमें आरोपी संजय के दो साथी भी शामिल हैं। 

युवक को पीटकर किया घायल, केस 
कांठ के उमरी कलां के मोहल्ला ठेकेदारान निवासी इदरीश ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि वह मंगलवार की सुबह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह घर के सामने पहुंचा तो रास्ते में पहले से ही खड़ा मोहल्ले का नदीम बिना किसी बात देखते ही गालियां देते हुए वीडियो बनाकर सबको दिखाने का आरोप लगाने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने लाठी से मारपीट की। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।  

महिला पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा के  गांव पीलकपुर गुमानी निवासी सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सात सितंबर को अपने हिस्से में आई जमीन पर निर्माण कार्य कर रही थी।  तभी उसके जेठ जितेंद्र सिंह, जेठानी सतरेस, देवर कौशल और देवरानी सुवा हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां आ गए। आरोप है कि देवर ने उसे जान से मारने की नियत से उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया।  पुलिस ने उसी दिन घायल सीमा का मेडिकल कराया था।  पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

नशे में कार दौड़ा रहे दो युवकों को पकड़ा
ठाकुरद्वारा में उत्तराखंड के काशीपुर के मोहल्ला अलली खां निवासी नवाज और मोहल्ला ओझान निवासी तौसीव सुबह करीब 10 बजे काशीपुर से तेज रफ्तार में कार को लेकर आ रहे थे दोनों नशे में थे बॉर्डर पर वन विभाग पुलिस चेक पोस्ट के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पर नहीं रुके।

 इस पर बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।  पुलिस ने उन्हें ठाकुरद्वारा पहुंचने पर कार सहित गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने दोनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें