फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में शोहदों का दुस्साहस: छात्रा को लगातार भेज रहा अश्लील मैसेज, दूसरे से भट्ठा मालिक ने की गंदी हरकत

Sat, 28 Oct 2023 04:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि इन घटनाओं के केस भी दर्ज करने में पुलिस आनकानी करने लगी है। इससे पीड़ितों की परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्रों से लगातार हो रही छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना में रहने वाली छात्रा ने सहपाठी पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता रामगंगा विहार के एक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी विद्यालय में पढ़ने वाला निहाल नाम का युवक छात्रा के मोबाइल पर कई दिन से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि छह अक्तूबर को उन्होंने आरोपी के भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट के साथ एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद कई महिलाएं उनके घर आकर फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगीं। परेशान होकर पीड़ित ने दोबारा एसएसपी से शिकायत की। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी निहाल के खिलाफ केस दर्ज कया गया है।

मझोला क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में हुई घटना

मझोला थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ ईंट भट्ठा मालिक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा यहां फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रही है जबकि आरोपी भी दो माह पहले ही सोसायटी में शिफ्ट हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर की बेटी मझोला क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

पिता ने बताया कि बेटी को रोज आने जाने में दिक्कत न हो। इसके लिए उन्होंने बेटी को नया मुरादाबाद स्थित एक सोसायटी में फ्लैट किराये पर दिला दिया है। छात्रा के साथ एक एक और लड़की रहती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे बेटी अपने फ्लैट से सामान खरीदने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान गेट के पास गैलरी में बिलारी निवासी भट्ठा मालिक आरोपी आरिफ मिल गया। आरोप है कि उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। इस घटना से डरी सहमी छात्रा ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस मौके पर बुला ली। पिता का कहना है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई थी लेकिन उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया है। इसके बाद आरोपी फिर से सोसायटी में पहुंच गया। जबकि घटना वाले दिन ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। बावजूद इसके आरोपी आरिफ को रात में ही थाने से छोड़ दिया।

पीड़िता की शिकायत पर छात्रा के मां बाप दोबारा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान भी करा दिए हैं।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें