मुरादाबाद की नामी आयुर्वेदिक दवा कंपनी के नाम पर नकली शक्तिवर्धक दवाइयां बनाने वाली कंपनी का पुलिस और आयुष विभाग की टीम ने खुलासा किया है। सेक्टर-10 में चल रही कंपनी में छापा मारकर पुलिस ने दो भाइयों अनीस अहमद और मोहम्मद शमी को गिरफ्तार किया है।
नोएडा में आयुर्वेदिक दवा कंपनी के नाम पर नकली शक्तिवर्धक दवाइयां बनाने में आरोपी में पकड़ा गया आरोपी अनीस अहमद और उसका भाई मो. शमी भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी हैं। कटघर के एकता कॉलोनी निवासी अजीजुल हसन ने बताया कि वह आयुर्वेदिक दवा कंपनी नमन इंडिया चलाते हैं।
जिसकी फैक्टरी चकबेगमपुर और भोजपुर क्षेत्र में है। कंपनी टाइगर किंग नाम से उत्पाद बनाती है। उन्होंने बताया कि अनीस अहमद उनकी कंपनी में मैनेजर के पद तैनात था। आठ साल पहले उसे कंपनी से निकाल दिया था। वह कंपनी से दवाइयां चोरी करने के बाद बेचता था।
इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह कंपनी के नाम पर नकली दवाइयां बनाकर बेच रहा था। इसकी शिकायत मिलन रही थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसका एक साथ कुछ दिन पहले लखनऊ में पकड़ा गया था।
सेक्टर-10 स्थित कंपनी में 24 से अधिक लोग काम करते थे। जो दवा बनाने से लेकर पैकेजिंग का काम करते थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस अनीस और शमी के पास से लैपटॉप और मोबाइल की जांच कर नकली दवाइयों का खरीदारों की पहचान में जुटी है।