फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म और 17 लाख रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज, पिता-भाई की हत्या के बाद सरकार से मिली थी मदद

Sun, 20 Mar 2022 02:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

युवती ने बताया कि दो साल पहले उसके पिता व भाई की हत्या हो गई थी, जिसके बाद उसे सरकार से आर्थिक राहत मिली थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर उससे शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म किया और उसके रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म और ठगी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म और 17 लाख रुपये हड़पने के मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवती करीब एक माह से थाने और चौकी के चक्कर लगा रही थी। एसएसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई। इसके बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दर्ज कराए केस में बताया कि जून 2020 में उसके पिता और भाई की हत्या कर दी गई थी। परिवार में वह अकेली बची है। सरकार की ओर से उसे 17 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली थी। इसी दौरान मझोलाक्षेत्र के लाइन पार निवासी आनंद राही ने उससे संपर्क किया और मदद करने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी आनंद राही ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच आरोपी ने युवती के 17 लाख रुपये भी हड़प लिए। युवती का कहना है कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद भी आरोपी शादी करने को तैयार नहीं हुआ। युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए आनंद राही पर दबाव बनाया तो वह भड़क गया और घर घुसकर युवती के साथ मारपीट की।

एएसपी सागर जैन ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें