फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया, मोबाइल को छिपा अश्लील वीडियो किया तैयार, अब कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 13 Oct 2023 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा है। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने कमरे में मोबाइल छिपाकर रख दिया था। जिसमें अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हो गया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नागफनी के क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने कोतवाली में मझोला के चाऊ की बस्ती लाइन पार रोहित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि रोहित चौधरी से एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात हो गई थी। तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।

इसके बाद आरोपी और युवती के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसने कई बार अपने साथ बाहर घूमाने के लिए ले गया था। आरोपी ने 11 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के कमरे में पहुंचने से पहले ही आरोपी ने अपना मोबाइल ऐसी जगह छिपाकर रख दिया था।

जहां दोनों की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हो सके। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे घर भेज दिया था। इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसके मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड है।

अगर शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वीडियो वायरल कर देगा। सीओ कोतवाली ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें