फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुर्घटना के कारण श्रमजीवी व नंगलडैम एक्सप्रेस का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण श्रमजीवी व नंगलडैम एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। इससे मुरादाबाद मंडल से इन ट्रेनों में सवार हुए यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली-राजगीर (12392) श्रमजीवी एक्सप्रेस बुधवार को पं. दीनदयाल दयाल उपाध्याय-गया-पटना होकर चलाई गई।

इसी तरह बृहस्पतिवार 12 अक्तूबर को नई दिल्ली से चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस पं. दीनदयाल दयाल उपाध्याय-सासाराम-आरा होकर चलाई गई। राजगीर से चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को पटना-गया-पं. दीनदयाल दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई गई। इसके अलावा कोलकाता-नगंलडैम साप्ताहिक एक्सप्रेस (12325) बृहस्पतिवार को प्रधानखूंटा-गया-पं. दीनदयाल दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई गई। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें