मंडी व्यापारी लाइसेंस प्राप्त दो दशक से अधिक समय से मंडी में व्यवसाय कर रहे हैं। व्यापारियों ने किसानों व उनकी मंडी पहुंची उपज को धूप, बारिश से बचाने के लिए टिनशेड डलवाए हैं। जिस पर प्रशासन बुलडोजर चलाने जा रहा था। इसी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी। - प्रीतम सैनी, अध्यक्ष फल-सब्जी विक्रेता कल्याण समिति
शासन से अतिक्रमण हटाने के मिले आदेश पर मंडी व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद फिलहाल वहां बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। व्यापारियों को यथा स्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। - महादेवी, प्रभारी सचिव मंडी समिति
मंडी में अतिक्रमण हटाने का काम कई चरणों में किया जाएगा। मंडी की कुछ दुकानों पर ऐसे लोग काबिज हैं जिन्हें वह दुकान आवंटित ही नहीं है। कुछ आवंटियों ने किराये पर दुकानें दे रखी हैं। इसका सर्वे कराया गया है। सबसे पहले बाहरी अवैध कब्जेदारों को मंडी से हटाया जाएगा। उनकी दुकानों में लाइसेंसधारियों को जगह दी जाएगी। मंडी के लाइसेंसधारी इसपर सहमत है। जो जर्जर दुकानें हैं बरसात से पहले उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी। - किंशुक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मंडी समिति एवं सिटी मजिस्ट्रेट