बेटी की डोली उठने से पहले उठीं दो अर्थियां
शनिवार को आशाराम की बेटी की बरात आनी है। परिवार में हंसी खुशी का माहाैल था। बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच हुए सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एक साथ दो माैतों से परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार के कुछ लोग तो रोते-रोते बेहोश हो गए।