पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर और ननदोई पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2023 को संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था।
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी अपने घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। किशोरी की मां ने तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर रह रही थी। मैनाठेर के हुसैनपुर पस्तौर गांव निवासी रामेश्वर ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया था।
महिला का आरोप है कि 29 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी रामेश्वर उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ अगवा कर ले गया। किशोरी घर से साठ हजार रुपये की नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।