फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: हाईवे पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे पांचों लोग.. तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Sat, 09 Mar 2024 02:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें पांच युवक जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। सभी युवक स्थानीय हैं। 
विज्ञापन
रामपुर में सड़क हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के दढ़ियाल में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सरकथल के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन

स्वार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लोहर्रा निवासी साजिद (22) पुत्र मोहम्मद उमर व आरिफ (20) पुत्र जमील निवासी नानकार रानी बाल काटने का काम करते हैं। शनिवार को दोनों काम के लिए हैदराबाद जाने के लिए घर से निकले थे। लोहर्रा निवासी सरफराज दोनों को बाइक से छोड़ने के लिए टांडा जा रहा था।

जहां से उन्हें बस से मुरादाबाद जाना था। रास्ते में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सरकथल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी से टकरा गई। दूसरी बाइक पर टांडा क्षेत्र के ग्राम लखमन नगला निवासी अतुल (19)पुत्र बलराम सिंह व उसका साथी ग्राम मझरा लाडपुर निवासी विवेक पुत्र बबलू सवार थे।
विज्ञापन


वह घरेलू समान की खरीदारी करने दढ़ियाल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी हादसे में घायल साजिद, आरिफ और अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। सरफराज और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ग्रामीणों एंबुलेंस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी दढ़ियाल राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सभी मृतक और घायल युवकों को एंबुलेंस से टांडा सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सभी युवकों के परिजन भी टांडा सीएचसी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें