फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, धमकी देने का भी आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 17 Nov 2023 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बीपीएस लोचब ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर 2.65 लाख रुपये रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज कराया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बीपीएस लोचब ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर 2.65 लाख रुपये रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि और रंगदारी मांगते हुए न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। डॉ. लोचब की पत्नी अंजू लोचब भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट डॉ. लोचब का घर और क्लीनिक मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा स्थित कुंज विहार में है। उनका आरोप है कि 19 सितंबर 2019 की रात करीब दस बजे क्लीनिक पर पहुंचे गजेंद्र चौधरी ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बताते हुए रकम मांगी। न देने पर तमंचा तानकर उनकी जेब से 65 हजार रुपये निकाल लिए।

उन्होंने डर के कारण चुप्पी साधे रखी। इसके बाद 10 फरवरी 2022 की रात करीब 8.30 बजे क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति ने फोन पर गजेंद्र चौधरी से बात कराई और दो लाख रुपये मांगे। तब उन्होंने घर से मंगाकर रकम उस व्यक्ति को दी। अब फिर रंगदारी मांगी जा रही है और धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर मझोला थाने में गजेंद्र चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी का कहना है कि डॉक्टर ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर झूठा केस दर्ज कराया है। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें