फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौनक हत्याकांड: पत्नी की बीमारी से था परेशान, गला रेत कर मार डाला, संभल पुलिस ने आरोपी पति भेजा जेल

Fri, 17 Nov 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी लंबे समय से बीमार थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
संभल पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी रौनक (26) की हत्या पति ने बीमारी से परेशान होकर की थी। इसका खुलासा आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी जादू टोना की शिकार थी इसलिए वह खुद भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। मालूम हो सोमवार की सुबह 11 बजे रौनक का गला रेता हुआ शव मिला था। पति और उसके परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस की छानबीन में हत्या का मामला प्रतीत हुआ। इसके चलते शव पोस्टमार्टम के भेजा गया।

महिला के भाई अमरोहा के आदमपुर निवासी नफीस ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। चाकू भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें