फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: आजम खां 12 जनवरी को कोर्ट में तलब, आतंकी फंडिंग लेने का बयान देने का है आरोप

Sat, 18 Dec 2021 10:34 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।

सार

परिवाद में आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर 2014 को आजम खां ने सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया था। इस आयोजन पर हुए खर्च पर मीडिया के सवाल पर आजम खां ने कहा था कि आतंकवादियों ने फंडिंग की है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों से फंडिंग लेने के बयान के आरोप पर दर्ज परिवाद में रामपुर के सपा सांसद आजम खां को अदालत ने 12 जनवरी को तलब किया है। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में शिवसेना नेता विपिन भटनागर ने परिवाद दायर कराया था।

विज्ञापन


परिवाद में आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर 2014 को आजम खां ने सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया था। इस आयोजन पर हुए खर्च पर मीडिया के सवाल पर आजम खां ने कहा था कि आतंकवादियों ने फंडिंग की है। आरोप है कि यह कहते हुए आजम खां ने जैश-ए-मोहम्मद, दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादी संगठनों के नाम भी लिए थे। 

इस परिवाद पर शिवसेना नेता के बयान अदालत में दर्ज हुए थे। शनिवार को इस मामले में अदालत में सुनवाई हुई। परिवादी विपिन भटनागर के वकील ने बताया कि अदालत ने रामपुर केसपा सांसद आजम खां को 12 जनवरी को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें