फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad airport: कब शुरू होगी सेवा... सवाल जारी, डीएम ने कंपनी से पूछा- क्या है बाधा, कब शुरू करेंगे उड़ान

Fri, 19 Jul 2024 02:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से उड़ान की प्रस्तावित तारीख गुजरने के बाद से सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन ने वार्ता की है। पता लगाया कि आखिरकार परेशानी कहां आ रही है। कंपनी ने उड़ान शुरू न कर पाने के पीछे तकनीकी कारण बताए हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से उड़ान की प्रस्तावित तारीख गुजरने के बाद जिला प्रशासन ने एचपीसीएल व फ्लाई बिग कंपनी प्रबंधन से वार्ता की है। डीएम अनुज कुमार सिंह ने फ्यूल की जिम्मेदारी संभाल रही एचपीसीएल कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा कि उड़ान कब से शुरू होगी।

विज्ञापन


अब क्या बाधा आ रही है। कंपनी का उत्तर था कि फ्यूल स्टेशन बनाने के लिए जमीन हस्तांतरित होनी है। जहां फ्यूल स्टेशन बनाया जाएगा और फ्यूल टैंकर खड़े होंगे। वहीं फ्लाई बिग को डीजीसीए ने फाइनल एनओसी मिलनी बाकी है। इसके बाद उड़ान शुरू हो जाएगी।

इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, फ्लाई बिग व एचपीसीएल कंपनी के अधिकारी भी आपस में वार्ता कर रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से एचपीसीएल कंपनी को फ्यूल स्टेशन बनाने व टैंकर खड़े करने के लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


फ्लाई बिग ने 17 जुलाई से उड़ान शुरू न कर पाने के पीछे तकनीकी कारण बताए हैं। कंपनी का कहना है कि डीजीसीए से अनुमति मिलनी बाकी है। कंपनी दावा कर रही है कि एक-दो दिन में उड़ान की तय तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

10 से 15 दिन में उड़ान शुरू हो सकती है। तारीख घोषित करने के बाद कंपनी व एएआई के अधिकारी जिला प्रशासन को सूचना देंगे। प्रशासन की ओर से शासन को सूचना भेजी जाएगी। 

आज हवाई अड्डे पर मुआयना करेंगे एचपीसीएल के अधिकारी 

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि फ्यूल स्टेशन के लिए जमीन हस्तांतरित होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को एचपीसीएल के अधिकारी एयरपोर्ट पर मौका मुआयना करेंगे। अपने अनुसार निर्माण कार्य के लिए नक्शा बनाएंगे।

फ्यूल स्टेशन की जमीन से पेड़ों का कटान भी होना है। एएआई का कहना है कि फ्यूल के स्तर पर कोई बाधा नहीं है। फ्लाई बिग ने टैंकर फ्यूल से फ्लाइट शुरू करने पर सहमति जताई है। इस बीच स्टेशन का निर्माण भी होता रहेगा। तब तक टैंकर से विमान में फ्यूल भरा जाएगा।

उड़ान को लेकर निजी कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। फ्लाइट शुरू होने में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही फ्लाइट शुरू होगी, लेकिन अभी कोई तारीख घोषित नहीं हुई है। - अनुज कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें