लोगों का सवाल... सिर्फ मुरादाबाद में ही देर क्यों
कंपनी के सूत्रों का कहना है कि साथ उद्घाटन होने वाले पांचों हवाई अड्डों में से सिर्फ मुरादाबाद को ही होल्ड पर क्यों रखा गया है। जबकि बाकी स्थानों से फ्लाइट शुरू हो चुकी है। इसका जवाब कंपनी के अधिकारियों के पास नहीं है।
मुरादाबाद में तैनात कंपनी के प्रबंधक राजीव कुमार का कहना है कि इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्हें भी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। जब फ्लाइट शुरू होने की सूचना आएगी तो लोगों से साझा की जाएगी।
अप्रैल के अंत तक फ्लाई बिग की वेबसाइट अपडेट हो जाएगी। मुरादाबाद हवाई अड्डे का नाम दोबारा जोड़ दिया जाएगा। मई के प्रथम सप्ताह तक यात्रियों को सारी जानकारी मिल जाएगी। - राजीव कुमार, फ्लाई बिग प्रबंधक