मुरादाबाद से उड़ान की घोषणा व फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद लोगों में उत्साह है। फ्लाई बिग कंपनी के ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक पहले हफ्ते की करीब 65 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को फ्लाइट मिलेगी।
मुरादाबाद से लखनऊ का बेस फेयर 999 रुपये तय किया गया है। जीएसटी व अन्य कर मिलाकर लगभग 1300 रुपये में यात्री 350 किमी दूर लखनऊ पहुंच सकेंगे। हवाई अड्डे पर 40 मिनट पहले पहुंचना होगा। ट्रेन से लखनऊ जाने में कम से कम पांच घंटे का समय लगता है।
फ्लाइट शुरू होने के बाद चेकइन आदि मिलाकर आधे समय में ही यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत ने बताया कि 10 अगस्त से उड़ान शुरू हो सकती है।