फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल जिले के चार युवकों की जान गई

Mon, 16 Mar 2026 10:41 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। सभी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले सभी नैनीताल जिले के रहने वाले हैं। वह नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसा मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हुआ। रामपुर की ओर से आ रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग नैनीताल जिले के रहने वाले थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात थे। हादसे में घायल यशदीप पांडे योगा टीचर और हल्द्वानी के रहने वाले थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें