फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: घरेलू विवाद में पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या, पति ने की खुदकुशी की कोशिश, हैरान करने वाली है वजह

Mon, 16 Mar 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय निवासी आशा वर्कर नाजमा (35) की उसके पति नफीस ने कैंची घोंपकर हत्या कर दी। खुद के पेट में भी कैंची घोंपकर जान देनी की कोशिश की है। घायलावस्था में मिले आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया है।

विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर है। मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष से पति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की गई है और खुद भी जान देने का प्रयास किया है।परिजनों ने बताया कि नाजमा की शादी अमरोहा के आमदपुर निवासी नफीस से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी।

चार बच्चे हैं। इस समय मंडीकिशनदास सराय में बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। दो वर्ष से विवाद चल रहा था। नफीस हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में मेडिकल स्टोर चलाता है जबकि नाजमा आशा वर्कर थी।
विज्ञापन


विवाद के चलते एक वर्ष पहले संभल कोतवाली और अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। रविवार को नाजमा को जानकारी मिली थी कि उसका पति दूसरी महिला से निकाह करने वाला है।

इसके बाद ही रविवार को ही संभल कोतवाली में तहरीर दी थी। शाम के समय नफीस घर आया था और रात को करीब 10 बजे पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। बच्चों के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो नफीस ने अपने पेट में भी कैंपी घोंप ली।

कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में यह हत्या हुई है। आरोपी ने खुद भी जान देने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें