फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, आरोपी फरार, पुलिस के कब्जे में ट्रक

Wed, 01 Feb 2023 11:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मातीपुर उर्फ मैनी निवासी तस्लीम करनपुर में मीट की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर तस्लीम का मझला बेटा मोहम्मद तल्हा (5) अपने चाचा भूरा अली के साथ हम सफर मूवी स्टूडियो की दुकान पर गया था। वहां खेलते-खेलते तल्हा सड़क पार कर दिया। इसी दौरान अलीगंज मार्ग की ओर से ट्रक आ गया। जिसकी चपेट में तल्हा आ गया। ट्रक बच्चे को रौंदते हुए गुजर गया। 

विज्ञापन
सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढपांडे थानाक्षेत्र में दलतपुर अलीगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर ट्रक ने पांच साल के बच्चे तल्हा को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मातीपुर उर्फ मैनी निवासी तस्लीम करनपुर में मीट की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर तस्लीम का मझला बेटा मोहम्मद तल्हा (5) अपने चाचा भूरा अली के साथ हम सफर मूवी स्टूडियो की दुकान पर गया था। वहां खेलते-खेलते तल्हा सड़क पार कर दिया। इसी दौरान अलीगंज मार्ग की ओर से ट्रक आ गया। जिसकी चपेट में तल्हा आ गया। ट्रक बच्चे को रौंदते हुए गुजर गया। 

हादसे के बाद लोग मौके पर दौड़े तो ट्रक चालक ने कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा कर दिया और मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। वो बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर से मां रुखसार, भाई ताजीम, मोहम्मद का रो रोकर बेसुध हो गए।  हादसे की जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने के एसएसआई डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव पंचनामे की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हाईवे सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें