संभल में इस लहर में हुए आठ केस
इसके अलावा पुलिस रिकॉर्ड में वांछित एक मुल्जिम गिरफ्तारी के बाद जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। जिले में इन दो संक्रमितों के मिलने के बाद इस लहर के कुल केसों की संख्या आठ हो गई है।
आठ में से सात मरीज दूसरे जिलों से
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन आठ में से सात मरीज दूसरे जिलों के हैं। जिले में जांच के दौरान उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुल्जिम और पुलिस कर्मी के संक्रमण की जानकारी से पुलिस महकमे की चिंता बढ़ गई है। इनके संपर्क वालों की जांच के प्रयास शुरू किए गए हैं। रामपुर में भी रविवार को एक और युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद इस लहर में जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।