फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों को बनाया निवाला: लॉकर में रखे 18 लाख चट कर गई दीमक, महिला के आरोपों के बाद बैंक में हड़कंप

Tue, 26 Sep 2023 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लॉकर में रखे पैसों में दीमक लगने की जानकारी के बाद बैंक अधिकारियों ने शिकायत करने वाली महिला से संपर्क किया लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। उनका कहना है कि आवश्यकता पकड़े पर पुलिस की मदद ली जाएगी।  
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बैंक लॉकर में रखे 18 लाख रुपये को दीमक खा गई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को मिलने पर हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।  जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार शाखा में यह मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि बैंक लॉकर में लंबे समय से 18 लाख रुपये के नोट रखे थे। जब लॉकर का ताला खोला गया तो नोट में दीमक लगकर खराब हो गई थी। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई। आशियाना निवासी अलका पाठक का आरोप है कि उन्होंने अक्टूबर 2022 में बेटी की शादी के लिए यह नकदी लॉकर में रखी थी।

बैंक की सूचना के बाद जब वह एग्रीमेंट रिन्यूअल के लिए गई तो उन्होंने लॉकर खोला तो वह अवाक रह गई। पूरी नकदी को दीमक चट कर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनका कहना है कि लॉकर में पैसों ने नहीं रखा जा सकता। इतनी बड़ी नकदी कैसे रखी इसकी जांच की जाएगी। आवश्यता पड़ने पर पुलिस की भी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें