फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दौड़ में मोहित, गुलाम, शोभित रहे अव्वल

Sat, 27 Sep 2025 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना में शुक्रवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अजय प्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता में मदन स्वरूप इंटर कॉलेज, हबीबी पब्लिक इंटर कॉलेज, हाजी झंडा खान मेमोरियल इंटर कॉलेज, कुंदरकी इंटर कॉलेज, किसान पब्लिक इंटर कॉलेज, जेएलएम इंटर कॉलेज, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगलिया मशकूला आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक श्याम वीर सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहित कुमार, सचिन और चंदन, जूनियर वर्ग में गुलाम मोहम्मद, समीर और अंकुश और सब जूनियर वर्ग में शोभित, आदित्य और मोनिश आलम क्रमांश प्रथम, द्धितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोहित कुमार, दाऊद इ्ब्राहीम और चंदन, जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में समीर, सुहैल और अंकुश, जूनियर वर्ग की 300 मीटर दौड़ में रिंकू, हिमांशु और आशीष कुमार क्रमांश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं सीनियर वर्ग के गोला फेंक में सचिन प्रथम और अमित द्धितीय, जूनियर वर्ग के गोला फेंक में फरीद प्रथम और समीर द्धितीय, सब जूनियर वर्ग के गोला फेंक में वशी प्रथम स्थान पर रहा। खेलकूद आयोजन में शिक्षक वीरपाल सिंह, दीपक जैन, सचिन सिंह, नवनीत कुमार, आनंद कुमार, दीपक जैन, सविंद्र सिंह, राहुल सिंह, योगेश कुमार दुबे, अंबर रजा रिजवी, कुलदीप कुमार, संजू सिंह आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें