प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
वोटिंग के एक दि बाद ‘अमर उजाला’ की टीम ने नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गली आैर नुक्कड़ों पर लोगों का रूझान जानने की कोशिश की। लोगों की प्रक्रिया सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि नगर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अखिलेश की सरकार बन रही है तो हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में मोदी की लहर है।
टीम ने खुशहालपुर, लाइनपार, करूला, कटघर, मंडी चौक, टाउन हॉल, जामा मस्जिद चौराहा, बुद्धि विहार समेत कई क्षेत्रों में लोगाें से बातचीत की। जामा मस्जिद चौराहे पर जहां साइकिल के नारे लग रहे हैं वहीं लाइनपार, खुशहालपुर, मंडी चौक समेत विभिन्न हिंदू क्षेत्रों में फूल खिलेगा के नारे लग रहे हैं।
लोग दबी जुबान में यह भी कह रहे हैं कि यह टक्कर कांटे की है। नरेंद्र मोदी और अखिलेश को अपना आइडियल नेता मानने वालों ने इस बार पिछले विधानसभा चुनावों की अपेक्षा बढ़चढ़ कर वोटिंग की है। हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में जहां मतदान को छुट्टी का दिन समझ पिकनिक मनाते थे उन लोगों ने भी वोट डाला है।
मुस्लिम क्षेत्रों में लोगों ने उन महिलाओं को भी बूथ तक पहुंचाया जिन्हाेंने अभी चौक तक कदम नहीं रखा है। लोगों के इस समीकरण से वोट डालने की प्रक्रिया ने अखिलेश और मोदी दोनों को चुनावी नतीजे आने तक कांटे की टक्कर पर लाकर विराम दे दिया है।