मुरादाबाद। एकदिवसीय रस्साकशी प्रतियोगिता का खिताब मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने अपने नाम किया। विजेता टीम को मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद ने मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के 25 से अधिक स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें आरएसडी एकेडमी, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, ग्रीन फोर्ड एकेडमी, मॉर्निंग सन एकेडमी, जीडी गोयनका काशीपुर और सर्व संस्कृति स्कूल आदि की टीमें शामिल हुईं। इन स्कूलों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
जिला रस्साकशी संघ के सचिव शोभित भारद्वाज के मुताबिक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में यह प्रतियोगिता अंडर-13, 15, 17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित की गई थी। बालिकाओं के सभी आयु वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल को पहला स्थान मिला। ग्रीन फोर्ड एकेडमी दूसरे स्थान पर रही।
वहीं, बालक अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग में जीडी गोयनका काशीपुर पहले, मॉडर्न पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सर्व संस्कृति स्कूल पहले और आरएसडी एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। दिल्ली पब्लिक स्कूल अमरोहा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-19 में मॉडर्न पब्लिक स्कूल पहले और मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल दूसरे व आरएसडी एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। ओवरऑल चैंपियन मॉडर्न पब्लिक स्कूल को जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष शाहवेज अली ने शुभकामनाएं दी।