फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज : मुरादाबाद परिक्षेत्र को और मिलीं 15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चालकों-परिचालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र को 15 और नई बसें मिली हैं। बसें लेने के लिए स्टाफ को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में 10 दिन पहले तक निगम की 650 और 232 अनुबंधित बसों समेत कुल882 बसें थीं। पिछले दस दिन में मुरादाबाद परिक्षेत्र को निगम की 20 बसें और मिल चुकी हैं। जिसके साथ ही निगम की बसों की संख्या बढ़ कर 902 हो गई। निगम मुख्यालय की ओर से अब और 15 नई बसें मुरादाबाद परिक्षेत्र को अलाॅट कर दी गई हैं।
आरएम ममता सिंह ने बताया कि 15 नई बसों को क्षेत्र के विभिन्न डिपो में भेजने का भी निर्णय लिया है। रामपुर और अमरोहा डिपो को चार-चार, पीतलनगरी डिपो को तीन नई बसें मिलेंगी।मुरादाबाद और नगीना डिपो को दो-दो नई बसें अलाॅट की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें