फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: एसएसपी की ऑनलाइन मीटिंग में इंस्पेक्टर ने देख लिया मोबाइल, कर दिए गए लाइन हाजिर, अन्य में हड़कंप

Sun, 29 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मोहर्रम को लेकर ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मोबाइल देखने पर कांठ थाना प्रभारी विवेक शर्मा को एसएसपी सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह इंस्पेक्टर सुदेश पाल को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा के निलंबन के बाद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को वहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
मझोला थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मोबाइल देखना कांठ थाना प्रभारी विवेक शर्मा को भारी पड़ गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। सुदेश पाल को कांठ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मझोला थाने का प्रभारी रविंद्र कुमार को बनाया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल शुक्रवार रात थाना प्रभारियों के साथ मोहर्रम को लेकर मीटिंग कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और किसी तरह के विवाद न होने और नई परंपरा न डाले जाने के लिए निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान कांठ थाना प्रभारी विवेक शर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया।

वह मोबाइल उठाकर देखने लगे। इसी दौरान एसएसपी की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने थाना प्रभारी को फोन उठाने पर फटकार लगाई और तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इनके अलावा उन्होंने अन्य थाना प्रभारियों को भी चेतावनी दी कि अगर किसी ने ड्यूटी में लापरवाही की तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


कांठ थाने में इंस्पेक्टर सुदेश पाल को नया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा एक दिन पहले डीआईजी मुनिराज जी ने मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को निलंबित किया था। एसएसपी ने पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को मझोला थाना प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन कार्रवाई
मुरादाबाद जिले में लापरवाही बरतने के मामले में लगातार दूसरे दिन थाना प्रभारी पर कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज न करने पर डीआईजी मुनिराज जी ने निलंबित किया था। शनिवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने कांठ थाने के प्रभारी विवेक शर्मा को लाइन हाजिर किया है। विवेक शर्मा ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मोबाइल देख रहे थे। लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें