प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते, भीड़ हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र का है। यहां बच्चा उठाने के शक में भीड़ ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हमने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे ऐसी कोई भी अफवाह सुनते ही पहले पुलिस को सूचित करे। प्रदेश में लगातार भीड़ हिंसा के मामले सामने आ रहे है। सरकार और पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों पर लगाम लगानें में बिल्कुल विफल साबित हो रहे है।