फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन मम्मी बीमार तो विधायक बेटे ने निपटा दी बैठक  

Wed, 06 Jul 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष बानो बेगम की तबीयत नासाज थी तो उनके बेटे सपा विधायक नवाब जान खां ने ही पालिका बोर्ड की बैठक निपटा दी। डीएम जुहेर बिन सगीर को मामला पता लगा तो उन्होंने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा नगर पालिका में मंगलवार को कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूर कर लिया गया। लेकिन खास बात यह थी कि पालिकाध्यक्ष बानो बेगम पूरे वक्त मीटिंग में नहीं दिखीं।

पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर उनके बेटे ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां बैठे थे और उन्हीं की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक भी हो गई। पालिकाध्यक्ष बानो बेगम की गैर मौजूदगी में ठाकुरद्वारा नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को नगर पालिका सभागार में हुई। चेयरमैन की जगह उनके बेटे सपा विधायक नवाज जान खां ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक में एक के बाद एक सभी प्रस्ताव पास कर लिए गए। बैठक में जहां पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर विधायक नवाब जान खां बैठे थे, उसके पीछे पोस्टर लगा था। जिस पर लिखा था, विधायक विशिष्ट अतिथि और विधायक की पत्नी शाइस्ता बेगम विशिष्टि अतिथि।

महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या बेटे द्वारा सियासत की हकीकत जगजाहिर है। लेकिन आम तौर पर पति या बेटे बोर्ड बैठकों के वक्त दरवाजे के बाहर ही रहते हैं। लेकिन यहां चुनी हुई पालिकाध्यक्ष की जगह उनके बेटे द्वारा अधिकारिक तौर पर बोर्ड बैठक की अध्यक्षता का शायद यह पहला मामला होगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें