मंगलवार की सुबह एक महिला से कुंडल लूटने और पाकबड़ा क्षेत्र में चीनी मिल के पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। साथ ही एक सिपाही सड़क पर गिरने से घायल हो गया है।
मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो वारदातों को अंजाम देने वाला एक बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। साथ ही एक सिपाही भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एक महिला से कुंडल लूटने और पाकबड़ा क्षेत्र में चीनी मिल के पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हो गई। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि इस दौरान एक सिपाही भी सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस बदमाश के साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विकुल बताया है। वह भोजपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। सड़क पर गिरने से जख्मी हुआ सिपाही अंकित का भी उपचार हो रहा है।