महिला थाना पुलिस ने किशोरी को बंधन मुक्त कराए जाने के दौरान वहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को मकान में रहने वाली महिला की पुत्रवधू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी आजम निवासी भोजपुर, रिजवान निवासी रामपुर और मोहित निवासी बदायूं है। इन तीनों युवकों में से एक पैथॉलोजी लैब का संचालक है। दूसरा छात्र है और तीसरा मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी वहां पर बतौर ग्राहक आए थे।