फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: चार छात्रों ने मिलकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शुक्रवार रात घर से शौच के लिए निकली एक छात्रा (17) का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप एक स्थानीय भाजपा नेता के नाबालिग भतीजे सहित चार लड़कों पर है। इनमें तीन नाबालिग हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का का मामला शनिवार को दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की, वहां से वीयर की बोतलें भी मिली है। जिन पर मिले फिंगर प्रिंट को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए लिया है। 

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को रात करीब 11:30 बजे छात्रा घर से बाहर शौच करने के लिए गई थी। वहां पर चार लड़के मौजूद थे, उन्होंने छात्रा को पकड़ लिया। उसका मुंह बंद कर उसे खींचकर पास में स्थित गेंहू के खेत में ले गए।
विज्ञापन


गन्ने के खेत में चारों आरोपियों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी दुष्कर्म के बाद वहां से भाग गए। छात्रा के शोर की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले वहां पहुंचे तो छात्रा ने उनको वारदात के बारे में जानकारी दी। छात्रा की मां ने पुलिस को सूचित किया। इस मामले में घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, गेहूं के खेत में पुलिस को वीयर की खाली बोतलें भी बरामद हुई है।

एसपी देहात ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से तीन नाबालिग हैं और स्कूली छात्र हैं। जबकि चौथा आरोपी 12वीं का छात्र है। वह भाजपा नेता का भतीजा है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक किशोर से छात्रा की दोस्ती थी।

छात्रा की फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। किशोर ही अपने तीन साथियों को लेकर वहां आया था। पकड़़े गए अन्य तीन छात्रों का कहना है कि उन्होंने दुष्कर्म नहीं किया है। वह थोड़ी दूरी पर वीयर पी रहे थे, जबकि छात्रा से मिलने के लिए उसका दोस्त गया था। हालांकि, छात्रा ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें