फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने घेराबंदी कर लाखों कीमत का पान मसाला, जर्दा और बीडी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी कर दिल्ली और पश्चिमी बंगाल से यूपी के जिलों में भेजा जा रहा लाखों का पान मसाला, जर्दा और बीड़ी से भरे तीन वाहनों को पकड़ लिया। विभाग ने 22.50 लाख कर और जुर्माना वसूलकर वाहनों को छोड़ा।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अवधेश सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर सीपी मिश्रा के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से वाहनों में टैक्स चोरी कर पान मसाला और जर्दा मुरादाबाद लाया जा रहा है। इस पर विभाग के सचल दस्तों को अलर्ट कर दिया गया। जोया के पास विभाग की टीम ने दो वाहनों की घेराबंदी की तो भनक लगते ही वाहन चालक दोनों वाहनों को छोड़कर भाग गए। इस पर विभाग के सचल दल वहां से हटा लिए गए और टीम सदस्यों ने साधारण व्यक्ति की तरह छिपकर इन दोनों वाहनों की निगरानी की।
काफी देर बाद वाहन चालक जैसे ही वाहन ले जाने आए तो टीम ने उन्हें दबोच लिया। चालकों के पास वाहन में भरे माल के कोई बिल, बिल्टी आदि दस्तावेज नहीं थे। दोनों वाहनों को रामंगगा विहार स्थिति कार्यालय लाकर इसमें भरे माल की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार वाहनों में 4.60 लाख रुपये का पान मसाला और जर्दा भरा था। कुल 11.77 लाख रुपये कर और जुर्माना जमा कराने के बाद माल को छोड़ा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक वाहन में पश्चिम बंगाल से बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर जा रही बीडी को रामपुर में विभागीय दल ने पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार वाहन में मिले ई-वे बिल पर किसी दूसरी गाड़ी का नंबर लिखा था। इससे संदेह है कि इसी ई-वे बिल पर दूसरे वाहन में पहले माल जा चुका है, रास्तें में जांच ना होने पर इसी को फिर से फिर से दूसरे वाहन से माल भेजकर सरकारी टैक्स की चोरी की जा रही थी। इस पर वाहन को पकड़ लिया गया। इसमे 19.35 लाख की बीड़ी भरी थी। इस पर 10.84 लाख रुपये जमा कराकर माल को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें