फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात पहुंची दोपहर वाली कुंभ एक्सप्रेस

Tue, 21 Nov 2017 01:05 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लाक और कोहरे से रेल यात्रियों की दुश्वारियां बरकरार है। ट्रेनों का देरी से आना जारी हैै। हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस सोमवार की आधी रात मुरादाबाद पहुंची। जबकि इस ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने का समय सुबह ग्यारह बजे हैं। कुंभ एक्सप्रेस के अलावा रेल मंडल से गुजरने वाली पंद्रह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।

करीब दो महीने से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। जबकि संचालन दुरुस्त करने के लिए ट्रेनों को रद्द भी किया जा चुका है। फिर भी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शनिवार और रविवार को लखनऊ से मुरादाबाद और मुरादाबाद से सहारनपुर तक अलग-अलग सेक्शनों में ब्लाक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ब्लाक ने पहले परेशान यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी। दोनों दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार सुबह ग्यारह बजे मुरादाबाद पहुंचने वाली कुंभ एक्सप्रेस आधी रात आई। ये ट्रेन साढ़े ग्यारह घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा अवध असम, लिंक एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस सहित पंद्रह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रही।

देरी से चलने वाली ट्रेनें
अवध असम एक्सप्रेस : 13 घंटे 39 मिनट

कुंभ एक्सप्रेस : 11 घंटे 23 मिनट
लिंक एक्सप्रेस : 9 घंटे 50 मिनट

नौचंदी एक्सप्रेस : 7 घंटे 18 मिनट
जनसेवा एक्सप्रेस : 7 घंटे 38 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें