फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखने पहुंचे दर्शक को छुआ तो उखाड़ देंगे हाथ

Tue, 21 Nov 2017 01:01 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
padmavati - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बौद्ध विहार स्थित प्रदेश कार्यालय पर सम्पंन हुई। जिसमें क्षत्रिय महासभा द्वारा पद्मावती फिल्म को देखने वाले दर्शकों के लिए धमकी भरा बयान देने की निंदा की गई।
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद के दर्शक बेखौफ होकर पद्मावती फिल्म देखें। उन्होंने आगेे कहा कि फिल्म देखने पहुंचे एक भी दर्शक को किसी ने छुआ तो हाथ उखाड़ दिया जाएगा। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अमर्यादित बयान देना महिला समाज का अपमान है।

देश में एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात होती है दूसरी तरफ देश की ही बेटी के अंग काटने की बात हो रही। बैठक में समीर शर्मा, सचिन शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय, हिमांशु शर्मा, नीरज मित्तल, गुरमीत बेदी, रिशि वासन सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें