मुरादाबाद। बीस सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्ट बृहस्पतिवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट कामकाज ठप कर सुबह दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ से दस बजे तक 16 दिसंबर तक सभी सरकारी अस्पतालों में दवाओं का वितरण नहीं होगा। एआरवी भी नहीं लगेगी।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट मांगों को लेकर एसोसिएशन ने पांच चरणों में आंदोलन का एलान किया था। पहले चरण में सीएमओ कार्यालय में धरना दिया गया, जबकि दूसरे चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। बृहस्पतिवार से आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत होगी। एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री हेमंत चौधरी ने बताया कि 9 से 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। सुबह आठ से दस बजे तक दवाओं का वितरण नहीं होगा।
एआरवी भी नहीं लगेगी। एसोसिएशन ने कहा कि आंदोलन को धार देने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को फार्मासिस्ट के हित में जायज मांगों को मान लिया जाना चाहिए।