फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को दिल दे बैठती ये 'शमा': पहले प्यार का इजहार, फिर मुलाकात पर ऐसे वीडियो होते तैयार; तब तक हो जाती देर

Wed, 30 Oct 2024 04:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

UP Crime News Today: आरोपियों ने कारोबारी के बेटे के व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर फिरौती की रकम मांगी थी। रुपये नहीं डालने पर कारोबारी की हत्या करने की धमकी दी। 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से निकले मीट कारोबारी को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। कारोबारी के बेटे के व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज कर रुपये भेजने को कहा। रुपये नहीं डालने पर कारोबारी की हत्या करने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद हरकत पर आई पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार घटना का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पकड़े गए आरोपी गिरोह बनाकर पहले लोगों को प्रेमजाल में फंसाते हैं, बाद में उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने का डर दिखाकर रुपयों की वसूली करते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के याहियापुर गांव की है।

यहां पर रहने वाले शकील अहमद मुर्गा मीट कारोबारी हैं। 27 अक्तूबर को वह घर से अमरोहा जाने के लिए निकले थे। लेकिन, वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। 28 अक्तूबर को उनकी पत्नी शमीमा खातून ने नौगांवा सादात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन, बाद में उनके बेटे सलीम के मोबाइल पर उसके पिता शकील अहमद के नंबर से कॉल आई।

इस दौरान आरोपियों ने शकील अहमद को बंधक बनाने की बात कही और सलीम के व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये नहीं डालने पर शकील अहमद को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने यह बात थाना पुलिस को बताई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी।

इसके बाद गजरौला के एक घर में बंधक शकील अहमद को सकुशल बरामद कर लिया। साथी ही दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शमसुद्दीन व उसकी पत्नी शमा परवीन निवासी नौगांवा तगा, साहिल निवासी जोई थाना डिडौली और खुशनवी निवासी ढकिया चमन बताया।

पहले प्रेमजाल में फंसाते फिर शुरू होता घिनौना खेल
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ये आरोपी गिरोह बनाकर लोगों को महिलाओं के जरिए प्रेमजाल में फंसाते हैं। बाद में उनकी नग्न अवस्था में वीडियो फोटो बनाते हैं और दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखाकर रुपयों की वसूली करते हैं। इस प्रकरण में भी मीट कारोबारी शकील अहमद के साथ ही यही हुआ। बंधक बनाने से पहले युवती के जरिए शकील अहमद को गजरौला बुलाया गया था।
विज्ञापन

एक घर में उसके नग्न अवस्था में वीडियो-फोटो बनाए और बाद में दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये लेने के लिए उसे बंधक बनाया गया था। फिलहाल, कारोबारी शकील अहमद को सकुशल बरामद कर परिजनों से सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें