फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए ने मनोहरपुर में आठ हेक्टेयर जमीन को कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एडीएम (मुरादाबाद विकास प्राधिकरण) ने गोविंदपुरम टाउनशिप योजना के तहत मनोहरपुर में आठ हेक्टेयर जमीन अपने कब्जे में ले ली है। एमडीए ने इस जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी, लेकिन कुछ लोग इस पर गेहूं की खेती करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

एमडीए की सचिव अंजू लता ने बताया कि गोविंदपुर योजना के तहत 20 हेक्टेयर जमीन रजिस्ट्री कराई गई है। इस जमीन पर पहले ही एमडीए ने अपना बोर्ड लगा दिया था। उस समय किसानों ने जमीन पर धान की फसल बुआई की थी। धान की फसल कटने के बाद जमीन पर गेहूं और अन्य फसल उगाना चाह रहे थे। शनिवार को सचिव के निर्देश पर एमडीए की टीम ने जमीन को ट्रैक्टर के जोतवा दिया गया। चेताया गया कि अब जमीन को एमडीए ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस जमीन पर कोई फसल नहीं बोई जाएगी। अभी एमडीए को 27 हेक्टेयर और जमीन खरीदना बाकी है। टाउनशिप के अंदर स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हाल, बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सड़क व अन्य प्रकार की सुविधा भी होगी। टाउनशिप में कॉमर्शियल प्लॉट और अन्य गतिविधियां शुरू की जाएगी।


बच्चों को इनडोर गेम खेलने की मिलेगी सुविधा

टाउनशिप अभी तक की योजनाओं में यह योजना काफी आधुनिक होगी। इसमें बच्चों के खेलने के लिए भी इनडोर गेम की सुविधा दी जाएगी। इस टाउनशिप का नाम प्रसिद्ध खगोलशास्त्री गोविंद स्वरूप के नाम पर गोविंदपुरम रखा गया है। योजना के तहत टाउनशिप के अंदर मार्केट, आवासीय फ्लैट, स्कूल, अस्पताल और कम्युनिटी हाल की सुविधा होगी।
विज्ञापन







एमडीए की इस टाउनशिप में ईवीएस और एलआईजी टाइप के फ्लैट का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि मध्यम वर्ग से लेकर उच्च स्तर के लोग घर खरीद सकें। एमडीए ने योजना को धरातल पर उतारने के लिए 20 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। अभी 27 हेक्टेयर जमीन खरीदना बाकी है। शीघ्र ही अन्य जमीन की खरीद पूरी हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें