फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता सूची से 9366 मतदाताओं के नाम हटाए गए, 22559 नए जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 9366 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। बीएलओ के माध्यम से 6421 लोगों ने अपने नाम पते मेंं संशोधन कराया है। सात जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। इस दौरान 22559 लोगों ने फार्म छह के तहत अपने नाम सूची में शामिल कराए। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि एक जनवरी 2025 तक जिनकी उम्र 18 साल तक हुई थी। उनके नाम भी नई मतदाता सूची में नाम शामिल कराए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सबसे अंतिम में 29-कुन्दरकी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया था। सभी विधानसभा के दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक पूरा हो गया। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सात जनवरी 25 को होगा। इसके बाद आम लोग मतदाता सूची देख सकते हैं।
पहले जिले में 24 लाख 45 हजार थी मतदाताओं की संख्या
जनवरी 24 में जिले के मतदाताओं की संख्या लगभग 24 लाख 45 हजार 921 थीं। इनमें 12 लाख 98 हजार पुरुष, 11 लाख 47 हजार महिलाएं 95 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले की छह विधानसभाओं में सबसे अधिक पांच लाख 34 हजार मतदाता मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम दो लाख तीन लाख 54 हजार मतदाता बिलारी विधानसभा क्षेत्र में हैं। नई सूची के जारी होने पर मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें