फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने पांच स्थानों पर अवैध निर्माण पर सील लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को एमडीए ने शहर में कार्रवाई करते हुए चार स्थनों पर बन रही पांच दुकानों सहित चार स्थानों पर अवैध निर्माण को सील करते हुए मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। एमडीए वीसी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में टीडीआई सिटी सेंटर पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत बैसमेंट और आंशिक रुप से अन्य निर्माण किया जा रहा था। टीम ने यहां पर सील लगाते हुए वाद दायर करते हुए संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र में सब स्टेशन मोरा के सामने 150 वर्ग मीटर में पांच दुकानें बनाई जा रही थी। टीम ने पहुंचकर वहां सील लगा दी और इसके मालिक को नोटिस भेजते हुए वाद दायर किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में ही बिना नक्शा और ले आउट स्वीकृत किए स्थान को विभाजित करते हुए अवैध ढंग से प्लॉटिंग हो रही थी। यहांभी टीम ने सील लगा दी और इसके संचालक को नोटिस जारी कर वाद दायर कर लिया है।
रामपुर रोड पर रामनगर मझरा में बिना नक्शा पास कराए ही पहले से बने एक बीघा भूखंड की सीमाओं पर पहले से बनी चार दीवारा के अगले हिस्से में गेट और गार्ड रुम बनाया जा रहा था तो पूरी तरह अवैध था। इसलिए वाद दायर करते हुए इसके मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें