फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवृक्ष ने किया था रामगोपाल के बेटे का प्रचार: शारदा

Mon, 06 Jun 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
व‌िनीत शारदा
विज्ञापन
आरएसएस की ओटीसी में मुरादाबाद पहुंचे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया है कि मथुरा के जवाहर बाग कांड का खलनायक रामवृक्ष यादव सपा का बेहद करीबी आदमी था। लोकसभा चुनावों में रामवृक्ष यादव ने फिरोजाबाद में रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा की सरकार को बने रहना का तनिक भी नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। 
विज्ञापन



संघ की ओटीसी में हिस्सा लेने के बाद प्रेस वार्ता में विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया कि वर्ष 2014 में जब वह लोकसभा चुनावों में फिरोजाबाद गए थे तो वहां रामवृक्ष यादव सपा प्रत्याशी अक्षय यादव का चुनाव प्रचार कर रहा था। विनीत शारदा ने दावा किया कि इससे यह साबित होता है कि रामवृक्ष अकेले शिवपाल यादव का करीबी नहीं था बल्कि पूरे यादव खानदान का कृपापात्र था।

दादरी प्रकरण पर उन्होंने कि लैब रिपोर्ट से साबित हो गया है कि इखलाक से घर से मिला मीट गाय का था। लिहाजा सीएम को राजधर्म का पालन करते हुए इखलाक के परिजनों पर गोहत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए और उसके परिवार को दी गई 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद व फ्लैट वापस छीन लेना चाहिए। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां भी पुलिस कर्मी गोहत्या को रोकेंगे वह वहां जाकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें