फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के डोले संग नगर में निकाली माता महाकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
मुख्य फोटो: कांठ में शोभायात्रा में माता के डोले को कांधे पर धारण किए श्रद्घालू। संवाद - फोटो : KANTH
विज्ञापन
माता महाकाली मां की वार्षिक शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। देवी मां का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। झांकियों ने श्रद्धालुओं का नम मोहा। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और जय माता दी के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के क्रम में सोमवार शाम शोभायात्रा कांठ नगर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर से प्रारंभ हुई। इसका शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विश्नोई ने फीता काट कर किया। उन्होंने माता महामाई का डोला कंधे पर धारण कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। इसमें आस्था का केंद्र माता का डोला रहा और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर (रूद्रपुर) से आए ढोल सहित कई झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। कमेटी अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

व्यवस्था में कमेटी के राजीव विश्नोई, विजेंद्र विश्नोई, राधेश्याम भुइयार, आलोक शंकर वर्मा, ललता यादव, विरेंन्द्र भार्गव, कुलदीप विश्नोई, राजीव विश्नोई, मोहित विश्नोई, प्रभाकर शर्मा, राकेश वर्मा, मनोज विश्नोई, चंद्रपाल सिंह, मुकेश माहेश्वरी, अभय विश्नोई, पवन भुइयार, अमित शर्मा, घनश्याम सिंह, रवि सैनी, प्रकाश कुमार, बुद्घ सिंह, मनोज कुमार विश्नोई, जसवीर सिंह, पुष्पेंद्र विश्नोई, कृष्ण औतार अग्रवाल आदि रहे।
00000000000000000
हर कोई दिखा देवी दर्शन को ललायित
कांठ। साल भर में एक बार शोभायात्रा के दिन माता महाकाली मंदिर से बाहर आकर डोले में विराजमान होने वाली देवी की पूजा सोमवार को नगर में अनेक स्थानों पर की गई। इस डोले व माता के दर्शन के लिए हर साल क्षेत्र के लोग घंटो पहले से ही अपना स्थान ले लेते हैं और हर कोई माता के दर्शन पास से करना चाहता है। डोले के आगे आगे ढोलों की टंकार के साथ पुष्पवर्षा और पानी की बौछारें की। संवाद
सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ और पुलिस रही मुस्तैद
कांठ। माता महाकाली मां की शोभायात्रा के दौरान सीआईएसएफ और पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ महेशचंद्र गौतम, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, महिला दरोगा समीक्षा ठाकुर, रेनू तोमर, एसआई विनोद कुमार, मोहम्मद शोएब मुस्तैद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें