मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जोड़ो यात्रा के अंतर्गत शहर में मशाल जुलूस निकाला।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कप्तान की फर्म से निकाले गए इस मशाल जुलूस का पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। जुलूस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के निवास स्थान झब्बू के नाले से पार्षद मोहम्मद जुनेद के निवास स्थान तक निकाला गया। जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जुलूस का समापन कराया।
ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि भाजपा देश में नफरत का माहौल बना रही है। जनता से जुड़े मुद्दों को छोड़कर लोगों को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रही है। इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
इस मौके पर अनूप दुबे, अफजल साबरी, गयूर अंसारी, जनैद, गुलवेज सिद्दीकी, नाजिम मलिक, राजेंद्र बाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, डॉ. सिराज अंसारी, मोअज्जम अली, राहत अंसारी, मोहम्मद नदीम अंसारी, शमशेर, शकील सकलैनी, विवेक सागर, अरशद अली एडवोकेट आदि मौजूद रहे।