फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से बचने को दुष्कर्म पीड़ित से किया निकाह, अब तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी ने 2015 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी शादी करने से इनकार करने लगा था। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने निकाह कर लिया था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति, देवर और सास बाइक और एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर युवती को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 8 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे पति, देवर और सास ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उसके घर से निकाल दिया गया। एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें